मेरे पैरों में हमेशा थकान क्यों महसूस होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 14:27

नसों की वाल्व कमजोर होने से बढ़ जाती है पैरों में थकान और दर्द, एक्‍सपर्ट से जानिए Leg Fatigue के कारण

अगर आपको अक्सर थकान, पैरों में सूजन, भारीपन महसूस होता है तो डॉक्टर से बात करें।
हमारी कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी पैरों में थकान (Leg Fatigue) और दर्द का कारण बन सकती हैं। ऐसे में समय रहते एक्सपर्ट की सलाह लेकर उपचार कराना महत्वपूर्ण हो जाता है।
यदि आपके पैर बहुत दुखते हैं या आपको लगता है कि आपके पैर बहुत ज्यादा थक जाते हैं तो उनके बहुत से कारण हो सकते हैं। अगर आप एक महिला हैं या ओवर वेट हैं या बुजुर्ग है तो आपको पैरों में थकावट (Leg Fatigue) के अधिक चांस होते हैं। हमारे पैर या हमारी लोअर बॉडी हमारे पूरे शरीर का वजन उठाते हैं और अगर आप कहीं बहुत देर तक खड़े रहते हैं या बैठ जाते हैं तो उसके कारण भी आपके पैरों में थकान आ सकती है। इस थकान के साथ-साथ आपको दर्द और क्रैंप भी हो सकते हैं। वैसे तो यह कोई गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन फिर भी आपको इस ओर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको और भी कोई लक्षण साथ दिखते हैं तो आपको इस बारे में डॉक्टर से भी बात करनी चाहिए। आइए इसके कुछ मुख्य लक्षणों के बारे में जानते हैं।
पैरों में थकान के कारण हो सकते हैं: Causes Of Leg Fatigue In Hindi
1. बहुत अधिक एक्सरसाइज करना

अगर आप बहुत देर तक या बहुत ज्यादा मात्रा में एक्सरसाइज करते हैं तो भी आपके पैर में दर्द होना या थकान होना बहुत आम होता है। जब आप आराम नहीं करते और लगातार एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी मांसपेशियों को ठीक होने में समय लगता है और इस वजह से यह कुछ दिनों तक चल सकता है। अगर ऐसा है तो आपको अधिक से अधिक आराम करना चाहिए।
2. पैरों का बहुत कम प्रयोग करना

जो लोग बहुत लंबे समय तक बैठे रहते हैं या ज्यादा एक्सरसाइज या कोई एक्टिविटी नहीं करते हैं उन्हें भी पैरों में थकान महसूस होती है। अगर आपका काम ऐसा है जिसमें आपको बहुत अधिक समय के लिए बैठना होता है तो आप समय समय पर खड़े होकर थोड़ा टहल सकते है । अगर आप अधिक समय बेड में बिताते हैं तो आपको लेग रेजिंग व स्ट्रेचिंग हर घंटे में करनी चाहिए। अपने पैरों को तकिये के ऊपर फैलाएं।


3. मसल्स क्रैंप्स

अगर आप अपने पैर का अधिक प्रयोग करते हैं तो उसके कारण पैर में मसल क्रैंप हो सकते है जिससे आपके पैर थकान महसूस कर सकते हैं। जब तक यह लक्षण ठीक नहीं हो जाता तब तक आपको अपने पैर को खूब आराम देना चाहिए और कम से कम ही उसका प्रयोग करना चाहिए। अपने को हाइड्रेटेड रखें और मसल क्रम यदि बढ़ जाएं तो डॉक्टर से मिलें।
4. हाइपोकालेमिया

यह बीमारी तब होती है जब आपके शरीर के खून में पोटेशियम की कमी होती है। इसके कारण आपको पैरों में थकान, कमजोरी, और क्रैंपिंग जैसे लक्षण भी महसूस करने को मिल सकते है। आप कुछ दवाइयां लेकर और इलाज के कारण इस स्थिति को ठीक भी कर सकते है। अगर आपको यह स्थिति हो जाती है तो इसके कारण और इलाज जानने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें।
5. फूली हुई नस

अगर आपकी नस फूल जाती है तो आपका पैर थक भी सकता है और उसमें बहुत सा दर्द भी हो सकता है। यह तब होता है जब आपकी नसों की वॉल्स अच्छे से काम न करें और खून को इकठ्ठा करने लगे। इसके कारण आपकी नसें फूल जाती है और बड़ी हो जाती हैं। अगर आप अपनी सेल्फ केयर करते हैं और एक्सरसाइज इत्यादि करते हैं तो इस स्थिति से उभर सकते है। अगर आपके लक्षण कुछ दिनों में ठीक नहीं होते हैं तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।वर्तमान में वीना सील जैसी नई इनवेसिव उपचार विधियां उपलब्ध हैं, जो वैरिकाज़ वेन के लक्षणों में तुरंत राहत देती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info